
20 साल से जिसे तलाश रही थी पुलिस, वो क्रिमिनल पुलिस विभाग में ही कर रहा था नौकरी
AajTak
साल 2004 के दिसंबर से जब Antonion Riano नाम के शख्स ने एक बार में झगड़े के बाद एक शख्स को गोली मार दी थी और फरार हो गया था. अब जब 20 सालों बाद शख्स का पता चला तो पुलिस ये जानकर हैरान रह गई वह पुलिस में ही काम कर रहा है.
अमेरिका के पुलिस विभाग से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस जिस अपराधी को कुल 20 सालों से ढूंढ रही थी वह उन्हीं के साथ काम कर रहा था. कहानी शुरू होती है साल 2004 के दिसंबर से जब Antonion Riano नाम के शख्स ने एक बार में झगड़े के बाद एक शख्स को गोली मार दी थी और फरार हो गया था.
वह 20 सालों तक पुलिस से बचने में कामयाब रहा. हालांकि कुछ ही समय में उसकी तलाश बंद कर दी गई थी लेकिन रिआनो अमेरिका के टॉप वांटेड क्रिमिनल की लिस्ट में बना रहा.हाल ही में जब एक जासूस ने सोशल मीडिया पर इसे देखा तो वह स्तब्ध रह गया. लगभग दो दशक पहले जब एंटोनियो रियानो ने हत्या की थी तब कोई फेसबुक नहीं था, लेकिन जब 2004 के मामले के पूर्व डिप्टी पॉल न्यूटन ने 20 साल बाद अचानक उसे फेसबुक पर खोजा तो वह यह देखकर चौंक गए क्योंकि ये तो वही हत्यारा था जिसे वे सालों से खोज रहे थे. वह मेक्सिको के ओक्साका राज्य में एक पुलिस अधिकारी के रूप में काम कर रहा था. वह बिना डरे सोशल मीडिया भी यूज कर रहा था. न्यूटन ने WKRC को बताया- 'हे भगवान, थोड़ा सा भूरा, थोड़ा सा बूढ़ा, लेकिन यह वही था.'
अमेरिकी जांचकर्ताओं ने मैक्सिकन अधिकारियों से संपर्क किया और उन्होंने पुष्टि की कि रियानो वास्तव में जैपोटिट्लान पालमास पुलिस विभाग में एक पुलिस अधिकारी के रूप में काम कर रहा था. मेक्सिको रियानो को गिरफ्तार करने के बाद अमेरिकी मार्शलों को सौंपने पर सहमत हो गया, और फिर उस पर हत्या का मामला दर्ज करने के लिए उसे ओहियो ले जाया गया. उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है. ओहियो के हैमिल्टन में राउंडहाउस बार में बेंजामिन बेसेरा को गोली मारने के वीडियो प्रूफ के बावजूद एंटोनियो रियानो अपने अपराध से इनकार करता रहा. लेकिन पुलिस के पास काफी सबूत हैं कि वही दोषी है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











