
20 साल पहले चाकू दिखाकर की थी लूट, अब जाकर पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात डकैत!
AajTak
पालघर में चाकू की नोंक पर लूट मचाकर भागा एक शख्स पूरे 20 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है. पालघर पुलिस ने डकैती के एक मामले में 60 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो दो दशकों से फरार था.
महाराष्ट्र के पालघर में चाकू की नोंक पर लूट मचाकर भागा एक शख्स पूरे 20 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है. पालघर पुलिस ने डकैती के एक मामले में 60 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो दो दशकों से फरार था. एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी है.
वनगांव पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक तुषार पचपुते ने बताया कि यह घटना मार्च 2005 में हुई थी, जब एक दर्जन से अधिक डकैतों का एक गिरोह महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके के अंबटपाड़ा में एक व्यक्ति के दफ्तर में घुस गया था. उन्होंने बताया कि डकैतों ने पीड़ित को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया और उससे 43,000 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन लूट लिया और उसके कार्यालय में रखी एक राइफल और एक पिस्तौल भी लूट ली थी. घटना के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 395 (डकैती) और 397 (जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश के साथ लूट या डकैती) और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की है. अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में पुलिस ने अपराध में शामिल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं. उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों में से एक की मौत हो गई है.
हाल ही में पुलिस को बाकी के भगोड़ों में से एक के बारे में सूचना मिली. अधिकारी ने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए बताया कि पुलिस की एक टीम ने पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के खानवेल में आरोपी देउ जन्या चिमाडा का पता लगाया और मंगलवार को उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया. मामले की आगे की जांच जारी है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










