
'20 मिनट में PAK को चटाई धूल, वक्फ संशोधन से मुसलमानों का भला...' बोले CM नायडू, एक राष्ट्र-एक चुनाव का भी किया समर्थन
AajTak
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की और उन्हें वैश्विक नेता करार दिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत-पाक तनाव कुशलता से नियंत्रित किया. इसके साथ ही नायडू ने वक्फ अधिनियम और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार का भी समर्थन किया.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को भारत के सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर का जोरदार समर्थन किया. उन्होंने इसे केंद्र सरकार की एक बड़ी उपलब्धि बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें “वैश्विक नेता” कहा.
आजतक के साथ खास बातचीत में नायडू ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को कुशलता से संघर्ष में बदलने से रोका. नायडू ने कहा, "100 प्रतिशत, यह (ऑपरेशन सिंदूर) मोदी सरकार की उपलब्धि है. कोई अन्य नेता इतनी सटीकता और कुशलता से यह नहीं कर सकता था. पहलगाम आतंकी हमला दुर्भाग्यपूर्ण था, जिसमें पतियों को उनकी पत्नियों के सामने मार डाला गया."
यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए ₹500 और बड़े नोट बंद करने की जरूरत: केंद्र से चंद्रबाबू नायडू की अपील
पीएम मोदी ने रखा था ऑपरेशन का नाम 'सिंदूर'
सीएम नायडू ने बताया कि पीएम मोदी ने इस आतंकी हमले का जवाब देने के लिए सैन्य अभियान का नाम "सिंदूर" रखा, जिससे भारतीय महिलाओं की भावनाओं को सम्मान मिला. नायडू ने बताया कि “20 मिनट के भीतर हमने आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया और नागरिकों और रक्षा प्रतिष्ठानों पर कोई हमला नहीं किया. संघर्ष को समय पर रोका गया. प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध को रोकने में सफलता पाई. अगर यह लंबा चलता, तो हमें नुकसान हो सकता था.”
ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को शुरू किया गया था, जिसके तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में 9 आतंकी शिविरों को नष्ट किया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए. इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों और रक्षा प्रतिष्ठानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए. भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया, इसके बाद दोनों देशों ने लड़ाई रोकने पर सहमति जताई.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









