
20 मार्च को होगा उत्तराखंड के नए सीएम का ऐलान, 22 को शपथ ग्रहण
AajTak
Uttarakhand Government Updates: उत्तराखंड के नए सीएम को लेकर बीजेपी 20 मार्च को तस्वीर साफ कर देगी. वहीं, दो दिन बाद ही उस नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह भी कर दिया जाएगा.
उत्तराखंड में प्रचंड जनादेश के बाद सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा अभी तक राज्य के नए मुखिया का नाम तय नहीं कर पाई है. अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. 19 तारीख को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की अहम बैठक होने वाली है. इसमें सीएम का चयन कर लिया जाएगा, इसके बाद 20 तारीख को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. 22 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा.
अभी तक पुष्कर सिंह धामी, धन सिंह और अनिल बलूनी के नाम को लेकर सबसे ज्यादा कयास लगाए जा रहे हैं. लेकिन पूर्व के अनुभवों के आधार पर कहा जा सकता है कि पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर सीएम के चेहरे को लेकर चौंका सकते हैं. केंद्र की कई योजनाएं उत्तराखंड में चल रही हैं. ऐसे में पीएम मोदी चाहेंगे कि उन्हें सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाए. इसलिए नए सीएम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. इसके अलावा नई कैबिनेट भी पूरी तरह बदली हुई होगी. पूर्व के कई मंत्रियों को इस बार कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है. माना जा रहा है कि गुजरात की तर्ज पर युवा चेहरों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी.
राज्य में भाजपा को मिली इस जीत के शिल्पी पीएम मोदी हैं. उत्तराखंड में महिला वोटरों ने विशेष रूप से मोदी पर भरोसा जताया. इसका परिणाम यह रहा कि विधायकों के खिलाफ नाराजगी के बावजूद भाजपा मोदी के नाम पर शानदार ढंग से चुनाव जीतने में सफल रही. ऐसे में राज्य की बागडोर किसे सौंपी जाएगी, इसका फैसला भी पीएम मोदी ही करेंगे. फिलहाल जीतने वाले विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में होली मना रहे हैं. लेकिन 20 को सभी देहरादून पहुंच जाएंगे. केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










