
20 करोड़ कर्ज, 5 साल से अंडरग्राउंड... कार में 7 लोगों के सुसाइड के पीछे क्या कहानी?
AajTak
प्रवीण मित्तल का जीवन एक समय में संपन्न था, उनके पास फैक्ट्री, गाड़ियां और फ्लैट थे, लेकिन बैंकों द्वारा फैक्ट्री सीज किए जाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई. उनका परिवार समाज में सामान्य और शांत था, इसलिए किसी को अंदेशा नहीं था कि वे अंदर से इतनी गहरी मुश्किलों से जूझ रहे हैं.
हरियाणा के पंचकूला से सोमवार रात ऐसी खबर सामने आई जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया. यहां सेक्टर-27 में एक ही परिवार के सात लोगों ने कार के अंदर जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली. आत्महत्या की इस हृदय विदारक घटना के पीछे भारी कर्ज को वजह बताया जा रहा है. मृतकों में कारोबारी प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी, माता-पिता, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं.
मूल रूप से हिसार के रहने वाले 42 वर्षीय प्रवीण मित्तल पंचकूला के सकेतड़ी गांव के पास किसी किराए के घर में रह रहे थे. प्रवीण कभी स्क्रैप के बड़े कारोबारी थे, लेकिन धीरे-धीरे उनका कारोबार कर्ज के बोझ तले दबता चला गया. बताया जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड से पहले एक धार्मिक कथा में हिस्सा लिया और उसके बाद आत्महत्या कर ली.
यह भी पढ़ें: पंचकुला: कर्ज ने ली 7 जिंदगियां, कार में परिवार का सामूहिक सुसाइड, देहरादून पुलिस ने कही ये बात
कार में मिला पूरा परिवार
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे एक कार लंबे समय से बंद खड़ी थी. जब लोगों को शक हुआ और कार खोली गई, तब उसमें सात लोगों के शव मिले. सिर्फ प्रवीण मित्तल की सांसें चल रही थीं, जिन्हें बाहर निकाल कर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है. कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गई.
सुसाइड नोट में लिखी आखिरी बातें

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









