
2,000 के नोटों को बदलवाना नक्सली कमांडर को पड़ा महंगा, दंतेवाड़ा में जाल बिछाकर पुलिस ने पकड़ा
AajTak
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 2000 रुपये के नोटों को बदलना एक नक्सली कमांडर को काफी महंगा पड़ा. पुलिस ने जाल बिछाकर साथियों सहित उसे गिरफ्तार कर लिया. इन नोटों के जरिए कई चीजों की खरीददारी भी होनी थी. नक्सली मल्लेश ने कुछ समर्थकों को दंतेवाड़ा के गीदम में मोटरसाइकिल और अन्य चीजें खरीदने के लिए भेजा था.
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक नक्सली कमांडर को 2,000 रुपये के नोटों को बदलने के दौरान गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक ये नक्सली कमांडर 2 हजार रुपये के 50 नोट यानी की एक लाख रुपये को बदलवाने की कोशिश कर रहा था.
एक लाख रुपये के साथ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक बड़ा नक्सली कमांडर है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है. दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि माड़ (अबूझमाड़ क्षेत्र) में माओवादी प्लाटून नंबर 16 के कमांडर मल्लेश ने कुछ समर्थकों को दंतेवाड़ा के गीदम में मोटरसाइकिल और अन्य चीजें खरीदने के लिए भेजा था.
उन्होंने बताया कि आरोपी शनिवार को माल की आपूर्ति करने वाले थे. अधिकारी ने कहा कि सूचना के आधार पर, सुरक्षा बलों ने बीआरओ चेक पोस्ट के पास गीदम-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच चौकी बनाई और शनिवार को मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को रोका.
तीनों चेकपोस्ट पर नहीं रुके और भागने की कोशिश करने लगे. हालांकि सुरक्षा बलों ने पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पत्र और 2,000 रुपये के 50 नोट बरामद किए हैं. पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने बताया कि मल्लेश ने उन्हें मोटरसाइकिल और अन्य सामान खरीदने के लिए 2,000 रुपये (2 लाख रुपये) के 100 नोट दिए थे.
तीनों ने 8 जून को दंतेवाड़ा के एक शोरूम से मोटरसाइकिल खरीदी थी. अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आप कैसे बदल सकते हैं 2000 के नोट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










