
2 सांपों का 50 लाख में सौदा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों है कीमत, तस्कर गिरफ्तार
AajTak
बिजनौर में सांप तस्करों को पकड़ा गया है. वन विभाग पुलिस ने सांप खरीदने की बात कहकर तस्करों को मिलने बुलाया था और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. टीम ने दो रेड सैंड बोआ सांप भी बरामद किए हैं. इन्हें बेचने के लिए तस्करों ने 50 लाख रुपये की मांग की थी.
UP: बिजनौर वन विभाग की टीम ने तस्करी कर बेचने के लिए लाए गए दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ (दो मूंह वाले) दो सांपों के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. इन तस्करों को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने 50 लाख रुपए में सांप खरीदने का सौदा किया था. जब तस्कर सांप बेचने के लिए आए तो वन विभाग की टीम ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया और दोनों सांप बरामद कर लिए.
दरअसल, बिजनौर वन विभाग की टीम ने जानकारी मिली थी की कुछ सांप तस्कर रेड सैंड बोआ (दो मुंह वाले सांप) को बेचने की फिराक में हैं. वन विभाग की टीम ने खरीददार बनकर इन तस्करों से सांपों को खरीदने के लिए संपर्क किया. सौदा 50 लाख रुपये में तय हुआ था.
तस्करों से टीम ने स्योहारा - मुरादाबाद रोड पर एक स्थान पर डील के लिए बुलाया. तीनों तस्कर नूर हसन, चांद बाबू, मोहर्रम अली दो सांप लेकर टीम के बताए हुए स्थान पर पहुंचे. यहांं पर पहले से वन विभाग की टीम के वन रेंजर विकास कुमार वरुण, वनरक्षक प्रवीण सिरोही और सौरभ कुमार मौजूद थे.
देखें वीडियो...
सांप किए बरामद, तस्कर गिरफ्तार
तस्करों के पहुंचने के बाद वन विभाग पुलिस के तीनों जवान उनसे मिले. तस्करों ने सांप दिखाए. सांप को देखने के बाद तुरंत ही वन विभाग पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. टीम तीनों को बिजनौर लेकर पहुंची.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












