
'2 लाख की बाइक दो, बेटा वापस लो'...फिल्मी स्टाइल में पहुंची पुलिस ने किडनैपर को ऐसे दबोचा
AajTak
हुगली में युवक का अपहरण करके उसके पिता से फिरौती मांगने वाले दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित का किडनैप किया. फिर उसके पिता से 1 लाख रुपये और 2 लाख रुपये की बाइक की डिमांड की. फिलहाल आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है.
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से अपहरण का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में आरोपियों को पकड़ा. मामला दानकुनी क्षेत्र का है. यहां शेख बबई नामक युवक की दोस्ती खानाकुल के रहने वाले राहुल सामंतो से थी. दोनों आंध्र प्रदेश में एक साथ गहनों की दुकान में काम करते हैं.
जब दोनों छुट्टी में पश्चिम बंगाल आए, तो राहुल ने उसे घूमने के बहाने हावड़ा बुलाया. शेख बबई आने के लिए राजी हो गया. लेकिन जब वह हावड़ा पहुंचा तो वहां राहुल और उसके साथी कार लेकर पहुंचे. उन्होंने बबई की कनपट्टी पर बंदूक दागकर उसका अपहरण कर लिया. बाद में फोन करके बबई के पिता से एक लाख कैश और दो लाख रुपये की बाइक की डिमांड की.
सादी वर्दी में पहुंचे पुलिसकर्मी
फिरौती की रकम लेकर बबई के पिता किडनैपर्स की ठिकाने पर पहुंचे. लेकिन उससे पहले उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दे दी थी, जिसके बाद पुलिस ने किडनैपर्स को पकड़ने का प्लान बनाया. उन्होंने फिल्मी स्टाइल में किडनैपर्स के ठिकाने को पहले घेरा. पुलिस वहां सादी वर्दी में पहुंची थी ताकि किडनैपर्स को उन पर शक ना हो.
मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार
जैसे ही किडनैपर्स रुपये लेने के लिए आए, वैसे ही पुलिस ने भी एंट्री मार दी. मुख्य आरोपी राहुल को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लेकिन उसके साथी भागने में कामयाब रहे. इस तरह पुलिस ने शेख बबई को किडनैपर्स के चुंगल से आजाद करवाया. चंदननगर कमिश्नरेट के ACP III अली रजा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











