
'2 भूत पास आकर देते हैं जान से मारने की धमकी', पुलिस ने दर्ज किया केस
AajTak
गुजरात की जांबुधोडा पुलिस को जब इस तरह भूत के जरिए जान से मारने वाली शिकायत मिली तो वो भी हौरान थी, हालांकि पुलिस जांच के लिए खेत में भी गई. बाद में पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया.
कभी ना सुना हो, ऐसा एक मामला गुजरात के पंचमहाल जिले के जांबुधोडा तहसील के जोटवड गांव में सामने आया हे. यहां रहने वाले एक शख्स वरसंगभाई बारिया ने जांबुधोडा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि जब वो खेत में काम करते हैं तो उन्हें दो भूत उनके पास आकर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं. इतना ही नहीं बार-बार इस तरह की धमकी देकर मानसिक तौर पर परेशान कर रहे हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












