
2 करोड़ कैश के साथ नेता की बेटी गिरफ्तार, बॉर्डर पार कर जा रही थी दूसरे देश!
AajTak
28 साल की येशी मैक्सिको के मिचोआकैन नगरपालिका के मेयर की बेटी हैं. उन्हें US कस्टम्स और बॉर्डर प्रोटेक्शन टीम ने पकड़ा और बाद में चार लाख रुपये के मुचलके पर जेल से रिहा कर दिया गया. लड़की ने कहा है कि उसकी गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित थी.
एक नेता की बेटी को बॉर्डर एरिया से दो करोड़ रुपये कैश के साथ गिरफ्तार किया गया. उसके पास से दो बंदूकें भी बरामद हुईं. अमेरिका के टेक्सास से गिरफ्तार की गई इस लड़की का नाम येशी मोरिया है.
28 साल की येशी मैक्सिको के मिचोआकैन नगरपालिका के मेयर की बेटी हैं. उन्हें US कस्टम्स और बॉर्डर प्रोटेक्शन टीम ने पकड़ा है. उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, येशी मोरिया दो करोड़ से अधिक कैश और बंदूकों के साथ अमेरिका से मैक्सिको जाने की कोशिश कर रही थीं. लेकिन इससे पहले कि वह बॉर्डर क्रॉस कर पातीं उन्हें टेक्सास के लारेडो में जुआरेज़-लिंकन ब्रिज पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया.
पूछताछ में पता चला कि वह मिचोआकैन नगरपालिका के मेयर आर्टेमियो मोरिया की बेटी हैं. अधिकारियों को उनकी कार से Colt 1911 .45-कैलिबर गन और एक Glock 9mm हैंडगन मिली है. इसके अलावा दो करोड़ रुपये भी मिले. इसके बाद येशी मोरिया को वेब काउंटी शेरिफ पुलिस को सौंप दिया गया.
गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया
हालांकि, चार लाख रुपये के मुचलके का भुगतान करने के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया. येशी ने इंस्टाग्राम पर कहा कि उनकी गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित थी. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब राजनीतिक मकसद से उनके परिवार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











