
1984 सिख दंगा पीड़ितों के परिजनों को सरकारी भर्तियों में छूट देगी दिल्ली सरकार, LG ने दी मंजूरी
AajTak
दिल्ली सरकार की मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों के लिए कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. सेवा विभाग द्वारा समीक्षा और सिफारिशों के बाद, अब पीड़ित परिवारों के उम्मीदवारों के लिए इसे घटाकर 8वीं कक्षा कर दिया गया है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिवारों को सरकारी नौकरी की योग्यता में छूट का ऐलान किया गया है. दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना द्वारा लिए गए एक महत्वपूर्ण निर्णय में, दिल्ली सरकार ने पीड़ितों के परिवारों को राहत देने के लिए सरकारी नौकरियों की आयु सीमा और शिक्षा में छूट देने का फैसला लिया है.
1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिवारों द्वारा सामना की जाने वाली परेशानियों को समझते हुए, उपराज्यपाल (एलजी) ने पीड़ितों के परिजनों के लिए रोजगार के अवसरों को और आसान बनाने के लिए छूट को मंजूरी दी है.
अब 8वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
दरअसल, दिल्ली सरकार की मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों के लिए कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. सेवा विभाग द्वारा समीक्षा और सिफारिशों के बाद, अब पीड़ित परिवारों के उम्मीदवारों के लिए इसे घटाकर 8वीं कक्षा कर दिया गया है. इस बदलाव का मकसद पीड़ितों के परिवारों के एक बड़े वर्ग को रोजगार हासिल करने का मौका देना है, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके.
आयु सीमा में मिलेगी छूट
इसके अलावा, सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि अगर आवेदक रोजगार के लिए निर्धारित आयु सीमा पार कर चुके हैं, या उनके परिवार के किसी परिजन की मृत्यु हो चुकी है तो उनके बच्चों में से किसी एक को रोजगार के अवसरों के लिए विचार किया जा सकता है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










