
1965 युद्ध के नायक केजी जॉर्ज का निधन, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
AajTak
1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बहादुरी दिखाने वाले वीर चक्र से सम्मानित पूर्व लांस हवलदार केजी जॉर्ज का 95 साल की उम्र में केरल के कोट्टायम में निधन हो गया.
1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपनी बहादुरी दिखाने वाले देश के वीर सपूत केजी जॉर्ज अब हमारे बीच नहीं रहे. 'वीर चक्र' से सम्मानित पूर्व लांस हवलदार केजी जॉर्ज (सेवानिवृत्त) का केरल के कोट्टायम में 95 साल की उम्र में निधन हो गया. रविवार को उनके परिवार ने इस दुखद खबर की जानकारी दी.
उनके पोते रेमो जॉन ने बताया कि दादाजी ने शनिवार सुबह अपने घर पर आखिरी सांस ली. उनका जन्म फरवरी 1931 में हुआ था. उन्होंने 1965 की उस ऐतिहासिक जंग में हिस्सा लिया था और देश के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना लड़ाई लड़ी. उम्र ज्यादा होने की वजह से उन्हें कुछ दिक्कतें थीं, जिसके चलते उनका निधन हुआ.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हत्या, भारत में गिरफ्तारी... उस्मान हादी मर्डर केस के 2 आरोपी पश्चिम बंगाल में पकड़े गए
दुश्मन की गोलाबारी के बीच भी नहीं डिगे थे कदम
केजी जॉर्ज भारतीय सेना की 'कोर ऑफ सिग्नल्स' में तैनात थे. 1965 के युद्ध के दौरान उनकी बहादुरी की कहानी आज भी सेना के रिकॉर्ड में दर्ज है. उनके वीर चक्र के प्रशस्ति पत्र में बताया गया है कि 6 से 10 सितंबर 1965 के बीच पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी और हवाई हमले हो रहे थे.
वे वाघा बॉर्डर के इलाके में तैनात थे. उस दौरान दुश्मन के हमलों से सेना की संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई थी. ऐसी खतरनाक स्थिति में भी केजी जॉर्ज पीछे नहीं हटे और अपनी टीम के साथ मिलकर संचार व्यवस्था को फिर से बहाल किया.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






