
'1962 में भारत ने किया था हमला', जंग छेड़ने वाले जनरल की बेटी का लिखा झूठा इतिहास पढ़ा रहा चीन
AajTak
चीन की सैन्य तैयारियां और प्रोपगैंडा वार साथ साथ चलते हैं. 1962 की लड़ाई के 60 साल गुजर चुके हैं अब पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने इस युद्ध का इतिहास नए सिरे से लिखा है. चीनी जनरल की बेटी द्वारा लिखे गए इस इतिहास में भारत को ही हमलावर दिखाने की कोशिश की गई है.
1962 में हुए भारत चीन की लड़ाई के 60 साल पूरे हो गए. चीनी सेना ने 20 अक्टूबर 1962 को लद्दाख में और मैकमोहन रेखा पर एक साथ हमले शुरू किये थे. इस जंग में भारत को काफी नुकसान हुआ था और हमारी सेनाओं को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा था. चीन द्वारा छेड़ी गई ये लड़ाई चीनी सेना और वहां के शीर्ष नेतृत्व की भारत के खिलाफ धोखे की कहानी थी.
अब इस जंग के 60 साल बाद चीन अपने नागरिकों को इस लड़ाई का झूठा इतिहास पढ़ा रहा है. यही नहीं 15 जून 2020 में हुए गलवान झड़प की झूठी कहानी भी चीन अपने नागरिकों को बता रहा है.
60 साल बाद चीन ने लिखा नया इतिहास
1962 जंग के 60 साल गुजरने पर चीन ने एक प्रदर्शनी का आयोजन किया है. इसके अलावा चीन ने इस युद्ध का नया सैन्य इतिहास प्रकाशित किया है. इस शीर्षक रखा गया है, 'वन हंडरेड क्वेश्चन ऑन द चाइना-इंडिया बॉर्डर सेल्फ डिफेंस काउंटर अटैक'. बता दें कि 1962 के इस जंग को चीन के सैन्य इतिहास में अपने उतनी तवज्जो नहीं दी जाती थी लेकिन बदले जियो-पॉलिटिकल स्थिति में चीन इस जंग का इतिहास नए सिरे से पेश कर रहा है और इसे 'कांउटर अटैक' बता रहा है.
1962 में जनरल रहे ऑफिसर की बेटी ने लिखी किताब
चीन के इस झूठ के पुलिंदे को इतिहास की शक्ल में बदला है पूर्व PLA जनरल Zhang Gouhua की बेटी Zhang Xiaokang ने. इस किताब में इस युद्ध से जुड़े इतिहास के कई पहलुओं पर भी चर्चा की गई है. बता दें कि Zhang Gouhua ही 1962 में तिब्बत मिलिट्री कमांड का चीफ थी. इसी चीनी जनरल ने भारत के खिलाफ पूर्वी सेक्टर पर भारत के खिलाफ मोर्चा खोला था.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








