
1947 की जंग से 'ऑपरेशन सिंदूर' तक.... जानें- भारत ने पाकिस्तान को कब-कब धूल चटाई
AajTak
भारत ने बुधवार देर रात 1.05 से 1.30 बजे तक पाकिस्तान और पीओके स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैसे आतंकी संगठनों के 9 ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए. बता दें कि 1947 से 'ऑपरेशन सिंदूर' तक भारत ने कई बार पाकिस्तान को धूल चटाई है.
भारत ने बुधवार देर रात 1.05 से 1.30 बजे तक पाकिस्तान और पीओके स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैसे आतंकी संगठनों के 9 ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए. इन हमलों को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है, ये कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे. इन हमलों से भारत-पाकिस्तान के बीच दशकों पुराना सैन्य तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है.
भारत-पाकिस्तान के बीच 1947 से अब तक हुए सैन्य संघर्षों पर एक नजर...
1947-48: पहला भारत-पाकिस्तान युद्ध (कश्मीर युद्ध)
ये युद्ध अक्टूबर 1947 में तब शुरू हुआ, जब पाकिस्तान समर्थित कबायली लड़ाके जम्मू-कश्मीर में घुस आए थे, तब महाराजा हरि सिंह द्वारा भारत में विलय के बाद भारतीय सेना ने मोर्चा संभाला. जनवरी 1949 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से युद्धविराम हुआ और कश्मीर दो हिस्सों में बंट गया. भारत और पाकिस्तान के बीच लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) बनी.
1965: दूसरा INDIA-PAK जंग
5 अगस्त 1965 को पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन जिब्राल्टर' के तहत अपने सैनिकों को स्थानीय विद्रोही बनाकर जम्मू-कश्मीर में भेजा. भारत ने जवाबी सैन्य कार्रवाई की और युद्ध अंतरराष्ट्रीय सीमा तक फैल गया. 23 सितंबर 1965 को सोवियत संघ और अमेरिका की मध्यस्थता से युद्धविराम हुआ.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










