
19 साल की लड़की करने लगी बढ़ई का काम, सोशल मीडिया पर छाई!
AajTak
19 साल की एक लड़की बढ़ई का काम करती है. लेकिन सोशल मीडिया पर उसे ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह से लड़की ने एक वीडियो बनाकर ट्रोल को जवाब दिया है. लड़की का कहना है कि यह प्रोफेशन अपनाकर वह बेहद खुश हैं और उन्होंने ट्रोल की बातों को अनसुना कर दिया है.
बढ़ई (carpenter) का काम करने वाली एक लड़की, सोशल मीडिया पर चर्चा में है. कारपेंटर, लॉरेन लार्सन टिकटॉक पर @laurenlarson1 यूजरनेम से अपने वीडियो शेयर करती हैं. लार्सन का कहना है कि 'महिला कारपेंटर' होने की वजह से उन्हें लोगों की आलोचना झेलनी पड़ती है.
लेकिन अब 19 साल की लॉरेन ने आलोचकों को जवाब दिया है. दरअसल, ट्रोल उन्हें कई बार कह चुके हैं कि कारपेंटर का काम महिलाओं के लिए नहीं है.
लॉरेन ने एक वीडियो में कहा कि एक बार तो उन्हें खुद ही, पुरुष प्रधान कारपेंटर इंडस्ड्री में काम करने को लेकर खुद पर संदेह हुआ था. पर, अब उन्होंने फैसला कर लिया है कि वह ट्रोल की बातों पर ध्यान नहीं देंगी और अपने काम को करते हुए खुश रहेंगी.
लॉरेन के वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, इस वीडियो में वह नारंगी और नीले रंग की यूनिफॉर्म पहने नजर आ रही हैं. वहीं वह शॉर्ट, हुडी और बूट पहने हुए भी दिखी हैं.
उनके वीडियो पर 1400 लोगों ने कमेंट किया है. कई यूजर्स उनके काम से प्रभावित भी नजर आए. एक यूजर ने लिखा कि यह काम तो वह भी हमेशा करना चाहते थे, पर उन्हें लगता था कि उन्हें इस काम के लिए 'जज' किया जाएगा.
इस कमेंट पर लॉरेन ने जवाब दिया- 'मैं भी इस बात को लेकर चिंतित थी, पर मुझे लगता है कि आप कोई भी काम करें लोग आपके काम को लेकर हमेशा जज करेंगे, ऐसे में आपको अपने काम को इंजॉय करना चाहिए.' वहीं कई लोगों ने लॉरेन से यह भी पूछा कि वे जानना चाहेंगे कि आखिर वह इस प्रोफेशन में कैसे आईं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











