
19 साल की उम्र में टीवी एक्टर बनना चाहते थे Aayush Sharma, हुए रिजेक्ट, ऐसे मिला एक्टर बनने का मौका
AajTak
आयुष शर्मा ने जवाब में कहा, ''मैं बॉम्बे पढ़ने के लिए गया था. मैंने 12वीं दिल्ली से की है. राजनीति मैं सुन समझ रहा हूं बचपन से. मेरे दादाजी पॉलिटिशियन थे. पिता जी भी पॉलिटिशियन हैं. मुझे नहीं लगा कि मैं राजनीति में जाकर कुछ नया कर सकता हूं. फिल्में मुझे पसंद थी. मैं हर शुक्रवार को फिल्में देखने जाता था. मैंने नहीं सोचा था कि मैं एक्टर बनूंगा. जब 19 साल का था तो मैंने सोचा था कि मैं टीवी एक्टर बनना चाहता हूं.''
आजतक एजेंडा 2021 का दूसरा दिन काफी मजेदार रहा. इस इवेंट में एक्टर आयुष शर्मा ने शिरकत की. मॉडरेटर श्वेता झा के साथ आयुष शर्मा ने अपनी नई फिल्म 'अंतिम', अपने फिल्मी करियर, एक्टर बनने से पहले की जिंदगी और सलमान खान के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात की. बातचीत के दौरान आयुष शर्मा से पूछा गया कि बचपन से राजनीति से जुड़े रहे हैं. वह फेमस पॉलिटिकल परिवार से हैं. ऐसे में उन्होंने कैसे एक्टर बनने का फैसला किया.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












