
19 फरवरी को वकील ने असद को भेजी थी उमेश पाल की तस्वीर, 24 को हुई हत्या, सामने आई चैट
AajTak
माफिया अतीक के वकील खान सौलत हनीफ ने अतीक के बेटे असद को उमेश पाल की तस्वीर भेजी थी. कई तस्वीरें 19 फरवरी को भेजी गई थी. अतीक अहमद के बेटे असद ने उमेश पाल की उन्हीं तस्वीरों को दूसरे शूटरों को बढ़ा दिया. इसके बाद 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी.
उमेश पाल हत्याकांड में वकील खान सौलत हनीफ की भी भूमिका सामने आई है. एनकाउंटर मे मारे गए अतीक अहमद के बेटे असद और अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ का मोबाइल चैट सामने आया है. अतीक के वकील खान सौलत हनीफ ने अतीक के बेटे असद को उमेश पाल की तस्वीर भेजी थी. कई तस्वीरें 19 फरवरी को भेजी गई थी.
अतीक अहमद के बेटे असद ने उमेश पाल की उन्हीं तस्वीरों को दूसरे शूटरों को बढ़ा दिया था. इसके बाद 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल मर्डर केस में अब अतीक के वकील हनीफ को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है. उमेश पाल के किडनैप केस में सौलत हनीफ को पहले ही उम्रकैद की सजा हो चुकी है और वह नैनी जेल में बंद है.
अतीक के गुर्गे हुए अंडरग्राउंड
शनिवार को अतीक और अशरफ की जिस तरह से हत्या हुई और जिस तरह से यूपी पुलिस हाथ धोकर अतीक के गैंग के पीछे पड़ी और अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर हुआ... उससे अतीक के गैंग में डर की एक लहर सी दौड़ गई. यहां तक कि जेल में बंद अतीक के दोनों बेटों के बर्ताव में बदलाव आया है और अतीक के तमाम गुर्गों ने पुलिस से बचने के लिए अब अपने-अपने मोबाइल ही बंद कर दिए हैं.
लखनऊ जेल में बंद उमर का बर्ताव बदला
अतीक और अशरफ की हत्या के बाद लखनऊ जेल में बंद उमर का हाव-भाव बदल गया है. असद के एनकाउंटर की खबर जैसे ही उमर अहमद को मिली थी तो वो बैरक में अचानक घुटनों पर ही बैठ गया था और ऊपर देखकर दुआ मांगने लगा था. वहीं अतीक और अशरफ की हत्या की खबर उसे रविवार को मिली थी. उसने तुरंत पूछा था कि किसने हत्या की? क्या वो पकड़े गए? क्या उनका भी एनकाउंटर हुआ है?

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











