
180 KM प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती कार पर लेटकर सफर, VIDEO भी बनवाया
AajTak
Car Stunt Video: सड़क पर करीब 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती कार (Chevrolet Camaro) में शख्स अंदर नहीं बैठा था. उसने खुद को कार के बाहर रस्सी और टेप से बांध रखा था.
एक रूसी इन्फ्लुएंसर (Influencer) ने सड़क पर कार के साथ ऐसा करतब दिखाया कि लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं. हालांकि, उसकी इस हरकत ने उसे मुश्किल में डाल दिया. बीच सड़क कार से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो (Car Stunt Video) सामने आने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है. आइए जानते हैं पूरा मामला.. (फ़ोटो- Danil Myasnikov/ Insta) दरअसल, रूसी इन्फ्लुएंसर डेनिल मायसनिकोव का तेज रफ्तार कार में खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है. सड़क पर करीब 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती कार (Chevrolet Camaro) में डेनिल अंदर नहीं बैठा था. (फ़ोटो- Danil Myasnikov/ Insta) वह तेज रफ्तार से दौड़ती कार में बाहर लेटा हुआ था. इसके लिए उसने टेप और रस्सी का सहारा लिया था. टेप के सहारे उसने अपने पूरे शरीर को कार के बाहरी हिस्से से बांध रखा था. (फ़ोटो- Danil Myasnikov/ Insta)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












