
18 साल की बेटी से अपने ही घर में किराया लेती है मां, यूजर्स भड़के तो बताई सच्चाई
AajTak
कैट क्लार्क नाम की ये महिला अपने पति और दो बेटियों लतीशा और डेज़ा के साथ न्यूजीलैंड में रहती है. कुछ दिनों पहले ही महिला ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो अपनी 18 साल की बेटी लतीशा के साथ एक टिक-टॉक गेम खेल रही है. इस खेल में दो लोगों को एक कप में पेन फेंकने पड़ते हैं. अगर पेन कप के अंदर चला जाता है तो हारने वाले को विजेता की बात माननी पड़ती है.
न्यूजीलैंड में रहने वाली एक महिला अपनी 18 साल की बेटी से घर में रहने का किराया वसूलती है. यह बात जब टिक-टॉक पर फैली तो यूजर्स ने महिला की क्लास लगा दी. कमेंट बॉक्स में लोगों ने जमकर उसकी फजीहत निकाली.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












