
18 चोरी और 6 लूटपाट के मामले...ऐसे पकड़ में आया 50,000 का इनामी बदमाश
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी पुलिस की क्राइम ब्रांच के ज्वॉइंट ऑपरेशन में पकड़ा गया इनामी बदमाश पिंटू. उसके ऊपर 24 मामले दर्ज हैं, जिनमें 18 चोरी और 6 लूटपाट के हैं.
दिल्ली पुलिस ने चोरी और लूटपाट करने वाले जिस बदमाश के पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था, शनिवार को उसे यूपी पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मिलकर इनामी बदमाश अजय उर्फ अनुज उर्फ पिंटू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पिंटू की उम्र 32 साल है, लेकिन उसके खिलाफ 24 मामले दर्ज हैं. इनमें 18 चोरी और 6 लूटपाट के केस हैं. ऐसे पकड़ा गया बदमाश पिंटू
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











