
18 अकाउंट, 28 एफडी, 18 करोड़ फ्रीज, 55 लाख की निकासी... चैतन्यानंद के पास कहां से आई इतनी दौलत, जांच में क्या सामने आया
AajTak
छात्राओं के साथ यौन शोषण और धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ जांच में बेशुमार दौलत का खुलासा हुआ है. उसके 18 बैंक अकाउंट, 28 फिक्स्ड डिपॉजिट का पता चला है, जिनमें करीब 18 करोड़ रुपये जमा पाए गए. एफआईआर दर्ज होने के बाद अलग-अलग नामों से ऑपरेट खातों से करीब 55 लाख रुपये भी निकाले गए. आखिर चैतन्यानंद के पास इतनी दौलत कहां से आई.
खुद को धार्मिक गुरु बताने वाले और फरार चल रहे स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. 62 साल के चैतन्यानंद पर न सिर्फ 17 छात्राओं से यौन शोषण का आरोप है, बल्कि उस पर पैसों की धोखाधड़ी और ट्रस्ट की आड़ में करोड़ों की हेराफेरी का भी मामला दर्ज है. दिल्ली पुलिस ने उसकी संपत्ति और बैंक खातों की जांच में अब तक जो तस्वीर पेश की है, उसने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने कहा कि चैतन्यानंद के नाम और उससे जुड़े ट्रस्ट के नाम पर 18 बैंक अकाउंट और 28 फिक्स्ड डिपॉजिट की पहचान की गई है. इन खातों में कुल मिलाकर लगभग 18 करोड़ रुपये पाए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने फ्रीज कर दिया है.
इनमें से ज्यादातर रकम ‘श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट’ के जरिए जमा की गई थी. जांच में सामने आया है कि यह ट्रस्ट दान और चंदे के नाम पर भारी भरकम रकम जुटा रहा था, लेकिन इन पैसों का इस्तेमाल संस्थान या ट्रस्ट की गतिविधियों पर नहीं, बल्कि निजी फायदे के लिए किया जा रहा था.
एफआईआर दर्ज होने के बाद 55 लाख की निकासी
चौंकाने वाली बात यह है कि अगस्त में चैतन्यानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उसने अलग-अलग नामों से खोले गए खातों के जरिए करीब 55 लाख रुपये निकाल लिए. जांचकर्ताओं का कहना है कि उसने बैंक में खाता खोलते समय अलग-अलग दस्तावेज जमा किए और एक ही खाते को कभी एक नाम, तो कभी दूसरे नाम से ऑपरेट किया. यह तरीका उसने पैसों की हेराफेरी को छुपाने के लिए अपनाया.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








