
18वीं लोकसभा के पहले दिन क्या-क्या होगा खास? कितने सांसद लेंगे शपथ, देखें
AajTak
सोमवार को 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत होगी. सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मंत्री परिषद के 58 मंत्री सांसद पद की शपथ लेंगे. इसके बाद 24 जून को 280 नव निर्वाचित सांसद और 25 जून को 264 सांसद शपथ लेंगे. इसके बाद 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा और राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











