
17 साल बाद जब खत्म हुआ केस तो भावुक होकर रोने लगा यूपी का यह पूर्व पुलिस अधिकारी
AajTak
उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपीएसटीएफ के पूर्व डिप्टी एसपी शैलेंद्र सिंह पर दर्ज मुकदमे को वापस ले लिया है. वाराणसी की सीजेएम कोर्ट ने योगी सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी है. केस वापस लिए जाने के बाद शैलेंद्र सिंह ने योगी सरकार का शुक्रिया अदा किया है. आइए जानते हैं क्या था वो वह मामला जिसको बयान करते समय सख्त पुलिस अफसर की आंखों में भी आंसू आ गए. आजतक के साथ उन्होंने उस पूरे मामले को साझा किया.
उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपीएसटीएफ के पूर्व डिप्टी एसपी शैलेंद्र सिंह पर दर्ज मुकदमे को वापस ले लिया है. वाराणसी की सीजेएम कोर्ट ने योगी सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी है. केस वापस लिए जाने के बाद शैलेंद्र सिंह ने योगी सरकार का शुक्रिया अदा किया है. आइए जानते हैं क्या था वो वह मामला जिसको बयान करते समय सख्त पुलिस अफसर की आंखों में भी आंसू आ गए. आजतक के साथ उन्होंने उस पूरे मामले को साझा किया. (लखनऊ से कुमार अभिषेक की रिपोर्ट) पूर्व डीएसपी ने बताया कि मुझपर केस वापस करने का बड़ा दबाव बनाया गया. लोगों ने मुझसे कहा कि आप मुख्तार का नाम नहीं लेंगे. अब मुख्तार अंसारी केस का मैं वादी बनकर अपने बयान से कैसे पलट सकता हूं, यह संभव नहीं है.इसके बाद बहुत तरीके से मुझे फिर प्रताड़ित किया गया. अधिकारी भी मुझसे कहने लगे मुख्यमंत्री मुलायम सिंह आपसे काफी नाराज हैं तो मैंने कहा कि मैं मुलायम सिंह जी से मिलकर अपनी बातें साफ करना चाहता हूं. आखिर में जब बात बहुत ही खराब हो गई तो मैंने पहला रेजिग्नेशन भेजा और मैंने अपने उस त्याग पत्र में लिखा था कि अब अपराधी यह तय कर रहे हैं कि मुझे क्या करना है. पहला रेजिग्नेशन स्वीकार नहीं हुआ तब मैंने दूसरा रेजिग्नेशन भेजा क्योंकि मुलायम सिंह कहने लगे कि एक पॉलिटिकल रेजिग्नेशन है. बाद में मैंने दूसरा रेजिग्नेशन भेजा. मैंने साफ कर दिया कि मैं आपके साथ काम नहीं कर सकता. पूर्व डीएसपी ने आगे कहा कि तब आपको याद होगा 2003 में कैंट थाने में मुख्तार और कृष्णानंद राय के बीच क्रॉस फायरिंग हुई थी. तब हमें टास्क दिया गया था कि इन दोनों को वॉच करिए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है. सेना का भगोड़ा बाबूलाल यादव मुख्तार अंसारी से बात कर रहा था और वह हर हाल में किसी कीमत पर वह एलएमजी खरीदना चाहता था क्योंकि वह इस एलएमजी से कृष्णानंद राय को मारना चाहता था. यह सब कुछ रिकॉर्ड पर है. मैंने पोटा लगाया था लेकिन मुलायम सिंह सरकार ने उस पर मंजूरी नहीं दी. साधारण आर्म्स एक्ट लगाया जिससे मुख्तार बच गए.
भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.








