
16GB रैम, तीन 64MP कैमरा, 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 120W चार्जिंग सपोर्ट के साथ ये फोन लॉन्च
AajTak
Nubia Z30 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में कर्व्ड डिस्प्ले और टॉप और बॉटम में स्लिम बेजल्स दिए गए हैं. इस स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप मौजूद है.
Nubia Z30 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में कर्व्ड डिस्प्ले और टॉप और बॉटम में स्लिम बेजल्स दिए गए हैं. इस स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप मौजूद है. इस सेटअप के तीन कैमरे 64MP के हैं. साथ ही इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है. Nubia Z30 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग 56,800 रुपये) और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,399 (लगभग 61,300 रुपये) रखी गई है. इसे इंटरस्टेलर सिल्वर और वास्ट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसे ब्लैक गोल्ड लीजेंड कलर ऑप्शन में भी उतारा गया है. ये ऑप्शन केवल 16GB + 512GB वेरिएंट में आएगा. इसकी कीमत CNY 5,999 (लगभग 68,100 रुपये) रखी गई है. फिलहाल इसकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में जानकारी कंपनी ने नहीं दी है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












