
16 साल पुराने iPhone को लेकर गजब की दीवानगी, 50 लाख से भी महंगा बिका
AajTak
Apple iPhone को लेकर लोगों में काफी दीवानगी रहती है. अभी Apple iPhone 15 की चर्चा हो रही है लेकिन Apple iPhone के पहले जेनरेशन मॉडल के लिए किसी ने 52 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं. इसकी बोली एक ऑक्शन कंपनी ने लगवाई थी. यहां पर आपको पूरी बात बता रहे हैं.
Apple iPhone के लिए आप कितने रुपये खर्च कर सकते हैं? कई लोगों को जवाब होगा 1 से 1.5 लाख तक. लेकिन, 16 साल पहले लॉन्च हुए आईफोन के लिए किसी ने लाखों रुपये खर्च कर दिए. अब जब लोग बेसब्री से iPhone 15 का इंतजार कर रहे हैं तो ऐसे में सालों पुराने फोन के लिए लाखों रुपये खर्च क्यों किए गए? आइए जानते हैं.
आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि इस आईफोन को साल 2007 में पेश किया गया था. इसे स्टीव जॉब्स ने पेश किया था और ये फोन इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर बन गया. फोन में 3.5-इंच की डिस्प्ले और 2-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसके साथ होम बटन भी दिया गया था जिसे काफी सेलिब्रेट किया गया था.
52 लाख लगी बोली
समय के साथ iPhone रखना स्टेटस सिंबल बन गया. फोन की कीमत भी नए वर्जन के साथ बढ़ने लगी. अभी iPhone 15 को लेकर बात हो रही है. ऐसे में किसी ने फर्स्ट जेनरेशन आईफोन को 52 लाख रुपये में खरीदा है. ये पहली बार नहीं है जब पहला जेनरेशन आईफोन इतना महंगा बिका है.
हालांकि, पहले जेनरेशन आईफोन के लिए ये कीमत अब तक की सबसे बड़ी कीमत बताई जा रही है. इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में किसी ने 32 लाख रुपये में आईफोन को खरीदा था. अब ये रिकॉर्ड भी टूट गया है. ऑक्शन करने वाली वेबसाइट LCG ऑक्शन ने बताया कि सील्ड फर्स्ट जेनेरेशन आईफोन की बोली 63,356.40 डॉलर लगी. इसको भारतीय करेंसी में कन्वर्ट करने पर लगभग 52 लाख रुपये होता है.
विंटर ऑक्शन में लगी बोली

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












