
16 साल के लड़के ने 22 साल की गर्लफ्रेंड का कर दिया मर्डर, पुलिस की जांच में खुला ये राज
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में 16 साल के लड़के ने 22 साल की गर्लफ्रेंड का मर्डर कर दिया. इस वारदात में नाबालिग लड़के का पिता और एक अन्य आरोपी भी शामिल है. पुलिस ने आरोपी लड़के व एक अन्य को पकड़ लिया है. वहीं लड़के का पिता फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 16 साल के लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर कर दिया. इस घटना में आरोप लड़के का पिता और एक अन्य व्यक्ति शामिल है. पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है. इस मामले में आरोपी लड़के का पिता फरार है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर अनिल जगताप ने बताया कि 27 अक्टूबर को हाजी मलंग हिल्स के पास रेलवे ट्रैक के पास लगभग 22 साल की एक अज्ञात लड़की का शव मिला था. इसके बाद पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल शुरू की.
यह भी पढ़ेंः फ्रिज में शव के टुकड़े, कमरे में नई गर्लफ्रेंड... श्रद्धा के कातिल आफताब का कबूलनामा- Yes I killed her
जांच के दौरान पता चला कि लड़की की हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई थी. उसकी पहचान कराई गई. वह उल्हासनगर की रहने वाली थी. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान पता चला कि 22 साल की लड़की का 16 साल के लड़के के साथ अफेयर चल रहा था. जब इस बारे में लड़के के परिजनों को पता चला तो उन्होंने विरोध किया. लड़की निचली जाति से थी.
विवाद के बाद कर दी गई थी लड़की की हत्या
आरोप है कि लड़की के नाबालिग प्रेमी और प्रेमी के पिता व एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर 25 अक्टूबर को विवाद के बाद लड़की की हत्या कर दी. हत्या के बाद लाश को फेंक दिया. पुलिस को जब पता चला तो जांच-पड़ताल की, जिसमें पूरा मामला सामने आ गया. इस मामले में पुलिस ने नाबालिग और उसके साथी को 7 नवंबर को बिहार से गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग का पिता अभी भी फरार है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. (एजेंसी)

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









