
16 साल की लड़की ने शुरू की AI कंपनी और बना लिए 3 करोड़ रुपये, पिता से मिली प्रेरणा
AajTak
16 साल की प्रांजलि अवस्थी ने खुद का AI स्टार्टअप शुरू किया, जिसका नाम Delv.AI है. Miami Tech Week event के दौरान इस स्टार्टअप ने सभी को हैरान कर दिया. प्रांजलि ने बताया कि उन्होंने इस स्टार्टअप की शुरुआत जनवरी 2022 में की थी और अब तक वह 3.7 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर चुकी हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स से जानते हैं.
भारत की प्रांजलि अवस्थी 16 साल की हैं और उन्होंने खुद का AI स्टार्टअप शुरू किया, जिसका नाम Delv.AI है. Miami Tech Week event के दौरान प्रांजलि ने अपने इस स्टार्टअप की मदद से सभी को हैरान कर दिया. प्रांजलि ने बताया कि उन्होंने इस स्टार्टअप की शुरुआत जनवरी 2022 में की थी और अब तक वह 3.7 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर चुकी हैं.
Delv.AI में कुल 10 लोग काम करते हैं. प्रांजलि अवस्थी का कहना है कि Delv.AI का उद्देश्य रिसर्चर की बेहतर एफिसिएंसी के लिए सहायता करना है, ताकि वह अपने ऑनलाइन कंटेंट को बढ़ा सकें. प्रांजलि बचपन से ही टेक्नोलॉजी रुचि रही है और उन्होंने बताया कि उनकी इंस्पीरेशन उनके पिता हैं. उनके पिता एक इंजीनियर है और उन्होंने ने ही प्रांजलि को स्कूल में कंप्यूटर साइंस के बारे में पढ़ने के लिए कहा.
ये भी पढ़ेंः AI ने किया कमाल, एक हफ्ते पहले ही बता दिया कब आएगा भूकंप, मिले 70% सटीक रिजल्ट
प्रांजलि ने बताया कि उनके पिता की मदद से वह महज सात साल की उम्र में कोडिंग का काम करने लगीं. इस कोडिंग ने उनकी कंपनी के लिए एक मजबूत नींव का काम किया और आज वह इस मुकाम पर पहुंची हैं.
प्रांजलि जब 11 साल की थीं तो उनका पूरा परिवार फ्लोरिडा शिफ्ट हो गया, ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा को़डिंग संबंधित काम सीखने के अवसर मिलें. इसके बाद वह कंप्यूटर साइंस क्लासेस और कॉम्प्टटेटिव मैथ प्रोग्राम का एक्सेस करने लगीं.
ये भी पढ़ेंः Open AI ने पेश किया Dall-E 3, इन यूजर्स को मिलेगा फ्री, Midjourney को देगा टक्कर

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











