
1591 दिनों बाद टीम इंडिया का न्यूजीलैंड से बदला, कोहली के कमाल के बीच महफिल लूट ले गए शमी, 7 तस्वीरें...
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भिड़ंत 9 जुलाई को हुई, बाद में दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला 10 जुलाई को भी आगे बढ़ा. भारत सेमीफाइनल मुकाबला 18 रनों से हार गया. 9 जुलाई 2019 से लेकर 15 नवंबर 2023 के बीच 1591 दिनों के बीच कई बार क्रिकेट फैन्स के मन में महेंद्र सिंह धोनी के उस रनआउट की तस्वीरें ताजा रहीं, जब वो टीम इंडिया को जिताते;जिताते रहे गए. लेकिन, 15 नवंबर 2023 को टीम इंडिया ने इस हार का बदला अंतत: ले लिया.
ICC Cricket World cup 2023 India vs New Zealand 1st Semi Final 2023: 2019 का वर्ल्ड कप, जगह थी मैनचेस्टर, भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2019 का सेमीफाइनल 9 और 10 जुलाई (रिजर्व डे) को खेला गया. मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 239/8 का स्कोर खड़ा किया. लगा था कि भारत ये मैच आसानी से जीत लेगा. लेकिन टीम इंडिया रनचेज के लिए उतरी तो उसका टॉप ऑर्डर भरभरा गया.
टीम इंडिया का स्कोर एक समय 92 रन पर 6 विकेट हो गया था. अंत में आकर तब महेंद्र सिंह धोनी (50) और रवींद्र जडेजा (77) ने किला लड़ाने की कोशिश की. धोनी जब तक विकेट पर थे, तब तक ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत लेगी. पर, तभी वो मार्टिन गुप्टिल का ऐतिहासिक थ्रो आया और धोनी आउट हो गए और भारत ने यह मैच 18 रनों से गवां दिया.
उस 2019 के ODI सेमीफाइनल से 2023 के सेमीफाइनल के बीच कुल 1591 दिन बीत चुके थे. तब भी भारत और न्यूजीलैंड भी आमने-सामने थे, और 15 नवंबर को भी दोनों ही टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने थीं. जहां भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से मसलकर रख दिया और 4 साल पुरानी सेमीफाइनल हार का बदला मुंबई में ले लिया.
कल खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा (47), शुभमन गिल (80), विराट कोहली (117) श्रेयस अय्यर (105) ने भी तूफानी शतक जड़ा. इस मैच में विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट इतिहास का 50वां शतक जड़ा. इस तरह वो 50 शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए. टीम इंडिया ने इन सभी धुरंधरों की बदौलत 397-4 का स्कोर निर्धारित 50 ओवर्स में खड़ा किया.
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की स्पेशल कवरेज
मोहम्मद शमी ने तोड़े जहीर खान और स्टुअर्ट बिन्नी के रिकॉर्ड

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








