
150 रुपये में बनाया था प्रोजेक्ट, अब NASA जाएगा ग्रेटर नोएडा के छोटे से गांव का उत्कर्ष
AajTak
ग्रेटर नोएडा में दादरी के एक छोटे से गांव छात्र अब NASA जाएगा. 15 साल का उत्कर्ष अभी UP बोर्ड से 10वीं के एग्जाम दे रहा है. उत्कर्ष ने जनवरी में एक साइंस कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया था, जिसमें उसने वायरलेस इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर बनाया था.
ग्रेटर नोएडा में दादरी के एक छोटे से गांव छायसां का छात्र अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA जाएगा. 15 साल का उत्कर्ष अभी UP बोर्ड से 10वीं के एग्जाम दे रहा है. उत्कर्ष ने जनवरी में एक साइंस कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया था, जिसमें उसने वायरलेस इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर बनाया था.
उत्कर्ष बताते हैं कि मैंने अपना प्रोजेक्ट सिर्फ 150 रुपये में तैयार किया था, जबकि कॉम्पटीशन में हिस्सा लेने वाले दूसरे बच्चों ने अपने प्रॉजेक्ट पर 25 हजार से एक लाख रुपये तक खर्च किए थे. उत्कर्ष को कुछ देर के लिए लगा कि वो इन दूसरे बच्चों के सामने कहां ही टिक पाएंगे, लेकिन इतनी कम उम्र में उत्कर्ष के आइडिया और इनोवेशन को सुनकर डीएम प्रभावित हो गए.
NASA के कॉम्पटीशन में लेगा हिस्सा
डीएम ने उत्कर्ष को एक ऐसी टीम का हिस्सा बनाया जो रोवर बना रही है. अब ये रोवर बनकर तैयार हो गया है, जिसे नासा में एक ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज में हिस्सा लेना है. टीम के साथ उत्कर्ष जल्द ही रवाना होंगे.
7 साल का था उत्कर्ष, तब पिता को हुआ ब्रेन हैमरेज
उत्कर्ष का जीवन बहुत आसान नहीं है. उत्कर्ष की उम्र अभी महज 15 साल है. आठ साल पहले उनके पिता उपेंद्र को ब्रेन हैमरेज हुआ था. घर का खर्चा उत्कर्ष के दादा सुरेंद्र सिंह खेती करके निकालते हैं, उत्कर्ष खेती में उनका पूरा हाथ बंटाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि उत्कर्ष शुरू से ही सरकारी स्कूल का स्टूडेंट रहा है और अभी भी सरकारी स्कूल में ही पढ़ाई कर रहा है. उत्कर्ष बताता है कि उसे आगे जाकर डिजाइनिंग इंजीनियर बनना है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











