
150 फीट के बोरवेल में गिरे 44 साल के शख्स का क्या हुआ? रेस्क्यू टीम ने दिया ये अपडेट
AajTak
44 साल का हेमाराज गुर्जर अपने गांव टोडा ठेकला में खेत पर बोरवेल में फंसी मोटर को निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक मिट्टी का ढेर ढह गया और वह 150 फ़ीट गहरे बोरवेल में गिर गया.
राजस्थान के दौसा के मंडावरी में एक व्यक्ति खेत में काम करते समय बोरवेल में गिर गया था. रेस्क्यू टीमों ने बचाव के तमाम प्रयास किए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई.
DSP दिलीप मीना ने बताया कि 44 साल का हेमाराज गुर्जर अपने गांव टोडा ठेकला में खेत पर बोरवेल में फंसी मोटर को निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक मिट्टी का ढेर ढह गया और वह 150 फ़ीट गहरे बोरवेल में गिर गया.
मौके पर पहुंच पुलिस-प्रशासन ने बताया कि युवक करीब 32 फीट की गहराई पर अटका हुआ है. शाम चार बजे ग्रामीणों ने सूचना दी. उसके बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया. मौके पर जेसीबी से खुदाई शुरू की गई.
जेसीबी मशीन, स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से हेमराज को बेहोशी की हालत में 15 फीट गहरे बोरवेल से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 44 साल का शख्स, रेसक्यू ऑपरेशन जारी
डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है, जिसका पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











