
15 साल की उम्र में कर लिया BA, इंदौर की तनिष्का बनीं देश की सबसे युवा ग्रेजुएट!
AajTak
इंदौर की तनिष्का 15 साल की उम्र में देश की सबसे युवा ग्रेजुएट बन चुकी हैं. तनिष्का ने इससे पहले 11 साल की उम्र में दसवीं की परीक्षा पास कर ली थी. वहीं 12 साल में 12वीं कर ली. तनिष्का ने कोरोनाकाल में परीक्षा के दौरान अपने पिता को खो दिया था. इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी और अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की.
मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली 15 साल की तनिष्का सबसे कम उम्र की ग्रेजुएट हो गई हैं. तनिष्का ने 11 साल की उम्र में दसवीं की परीक्षा पास कर ली थी. इसके बाद 12 साल में 12वीं कर ली. तनिष्का ने बीए फाइनल कर लिया है और अब आगे कानून की पढ़ाई तनिष्का ने कोरानाकाल में अपने पिता को खो दिया था.
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि तनिष्का सुजीत ने बीए मनोविज्ञान की अंतिम वर्ष की परीक्षा में 74.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. तनिष्का ने बताया कि बचपन से ही मैं सबसे कम उम्र में ग्रेजुएट होने इच्छा थी, जो अब पूरी हो गई है. तनिष्का का कहना है कि वह ब्रिटेन में कानून की पढ़ाई करने की तैयारी कर रही है, लेकिन उसका सपना 'देश की सबसे युवा मुख्य न्यायाधीश' बनने का है.
बता दें कि एक अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल पहुंचे थे, उस दौरान तनिष्का की पीएम मोदी से मुलाकात हुई थी. तनिष्का के पिता सुजीत चंद्रन की 2020 में महामारी की पहली लहर के दौरान मौत हो गई थी.
तनिष्का की मां अनुभा का कहना है कि तनिष्का तब 12वीं की परीक्षा दे रही थी, उसी दौरान उसके पिता नहीं रहे थे. परिवार में आए ऐसे संकट के बीच भी उसने साहस जुटाया और दो पेपर दिए और अच्छे अंकों से परीक्षा पास की. अनुभा ने कहा कि मेरे पति जहां भी होंगे, अपनी बेटी की उपलब्धि को देखते होंगे तो बहुत खुश होते होंगे.
आंखों पर पट्टी बांधकर किताब पढ़ लेती है तनिष्का
तनिष्का आंखों पर पट्टी बांधकर किताब पढ़ लेती है और रूबिक क्यूब भी सॉल्व कर लेती है. तनिष्का की इस प्रतिभा के बारे में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को पता चला तो उन्होंने उसकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने का प्रयास किया था, जिसके बाद तनिष्का ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









