
15 लाख भारतीयों से होने वाला था 38 हजार करोड़ रुपये का फ्रॉड, साइबर सेल ने ऐसे बचाया
AajTak
आगरा पुलिस ने खुलासा किया है कि देश-विदेश में बैठे साइबर अपराधी भारतीयों से 38 हजार करोड़ रुपये की ठगी करने की तैयारी में थे. समय रहते साइबर सेल को इसकी जानकारी हुई और 27 विदेशी वेबसाइट को पुलिस ने ब्लॉक करा दिया. पुलिस ने बताया कि ठग फर्जी ऐप के जरिए बैटिंग करवा रहे थे और रोज 80 से 100 करोड़ की कमाई कर रहे थे.
आगरा पुलिस ने 15 लाख भारतीय नागरिकों को साइबर ठगी का शिकार होने से बचा लिया. जानकारी के मुताबिक देश-विदेश में बैठे साइबर अपराधी 38 हजार करोड़ रुपये की ठगी करने की तैयारी में थे. पुलिस आयुक्त डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने बताया की साइबर सेल ने 38 हजार करोड़ चीन और अन्य देशों में जाने से रोका है. 27 विदेशी वेबसाइट को पुलिस ने ब्लॉक करा दिया.
दरअसल कुछ महीने पहले थाना शाहगंज में एक मुकदमा अपराध संख्या 286/2023 भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 379, आईटी एक्ट की धारा 66बी और 66डी तथा कॉपीराइट एक्ट की धारा 65ए में दर्ज किया गया था. इसकी एफआईआर एक निजी कंपनी की तरफ से दर्ज कराई गई थी. जब साइबर सेल ने जांच शुरू की तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई.
300 से 500 रुपये की सब्सक्रिप्शन फीस ली जाती थी
साइबर फ्रॉड लाइव गेम, थर्ड पार्टी एप वेब पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर विदेशी सर्वर से ठगी करते थे. चीन, वियतनाम से लाइव रीस्ट्रीमिंग होती थी और री स्ट्रीमिंग कराकर अवैध बैटिंग कराई जाती थी. हजारों खातों से करोड़ों रुपये की ठगी हो रही थी. आम लोगों से 300 से 500 रुपये की सब्सक्रिप्शन फीस ली जाती थी.
साइबर फ्रॉड हर दिन 80 से 100 करोड़ रुपये की कमाई कर रहे थे
करीब 4 महीने की गहराई से जांच के बाद साइबर सेल इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करने में कामयाब रही. 27 गेमिंग वेबसाइट और अलग-अलग बैंकों में खोले गए 6 हजार खातों को केंद्रीय और स्टेट एजेंसीज की मदद से बंद करवाया. पुलिस ने बताया कि चीन, रूस, वियतनाम और फिलिपींस में बैठे साइबर अपराधी ओटीटी प्लेटफॉर्म का डाटा चुरा कर लोगों से फर्जी ऐप पर बैटिंग करवा रहे थे और हर दिन 80 से 100 करोड़ रुपये की कमाई कर रहे थे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










