
15 गोलियां, 5 कत्ल और उलझती मिस्ट्री... वाराणसी के गुप्ता परिवार हत्याकांड में भतीजों पर शक
AajTak
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, राजेंद्र गुप्ता परिवार के 5 लोगों की हत्या कुल 15 गोलियां मारकर की गई थी. रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि गुप्ता परिवार के 4 सदस्यों- पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को कितनी और कहां-कहां गोलियां मारी गईं. साथ ही राजेंद्र को घटनास्थल से करीब 15 किमी दूर कितनी गोली मारकर मौत की नींद सुलाया गया.
वाराणसी में हुए गुप्ता परिवार हत्याकांड की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती जा रही है. वारदात के दो दिन बाद भी पुलिस परिवार के 5 पांच सदस्यों के 'कातिल' तक नहीं पहुंच सकी है. हत्याकांड के जड़ में पारिवारिक विवाद है, किसी बाहरी से रंजिश है या फिर कोई और वजह? अभी तक पक्के तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है. इस बीच राजेंद्र गुप्ता, उनकी पत्नी और तीन बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है.
इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, गुप्ता परिवार के 5 लोगों की हत्या कुल 15 गोलियां मारकर की गई थी. रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी में राजेंद्र गुप्ता के परिवार के 4 सदस्यों- पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को कितनी और कहां-कहां गोलियां मारी गईं. साथ ही राजेंद्र को घटनास्थल से करीब 15 किमी दूर कितनी गोली मारकर मौत की नींद सुलाया गया.
आपको बता दें कि वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी पंपिंग स्टेशन के सामने गली में एक बड़ी प्रॉपर्टी पर राजेंद्र गुप्ता, उनका परिवार और बूढी मां रहते थे. मंगलवार की सुबह जब घर की नौकरानी काम करने पहुंची तो देखा कि राजेंद्र की 45 वर्षीय पत्नी नीतू गुप्ता का शव खून से लथपथ उनके कमरे में बेड के नीचे पड़ा है, 25 वर्षीय पुत्र नमनेंद्र का शव दूसरी मंजिल के बाथरूम में, 17 साल की बेटी गौरांगी और सबसे छोटे बेटे 15 साल के शिवेंद्र उर्फ छोटू का शव उनके कमरे में पड़ा है. वहीं, उनकी बूढ़ी मां शारदा देवी सही सलामत थीं. जबकि, राजेंद्र मौके से नदारद.
एक घर में चार शवों के मिलने के साथ ही वहां चीख-पुकार और शोर-शराबा शुरू हो गया. मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन घटना के कई घंटे बाद भी परिवार के मुखिया राजेंद्र गुप्ता का कहीं अता-पता नहीं था. बाद में पुलिस राजेंद्र के मोबाइल का लोकशन ट्रेस करते हुए उनके रोहनिया क्षेत्र के रामपुर लठिया स्थिर अर्धनिर्मित मकान पहुंची. जहां राजेंद्र का शव बिस्तर पर खून से सना अर्धनग्न हालत में पाया गया. पहले तो पुलिस को लगा कि राजेंद्र ने ही अपने परिवार का खात्मा करके खुद को गोली मार ली है मगर राजेंद्र के शरीर पर कई जगह गोलियों के निशान थे. ऐसे में आत्महत्या वाली थ्योरी को साइड कर नए सिरे से जांच शुरू की गई.
किसे-कितनी गोली मारी गई थीं?
अब गुप्ता परिवार के 5 सदस्यों की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने है, उसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, राजेंद्र समेत उनके परिवार के चार सदस्यों को कुल 15 गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था. जिसमें राजेंद्र को 3 गोली मारी गई थी. दो गोली उनकी दाईं कनपटी पर जबकि तीसरी गोली उनके सीने पर.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









