
15 अगस्त को फिर OLA का धमाका, कंपनी लॉन्च कर सकती हैं ये दो प्रोडक्ट्स!
AajTak
भारतीय मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक का ये दूसरा प्रोडक्ट होगा. ओला इलेक्ट्रिक 'Greenest EV' कह रही है. कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नए स्कूटर के लॉन्च के बारे में जानकारी दी है. आने वाले नए स्कूटर का डिजाइन ओला एस 1 प्रो (OLA S1 Pro) से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है.
ओला इलेक्ट्रिक (OLA Electric) भारतीय मार्केट में एक और टू व्हीलर लॉन्च करने जा रही है. स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के दिन ओला इलेक्ट्रिक अपनी एस-1 ई-स्कूटर (S1 e-scooter) मार्केट में उतारने जा रही है. साथ ही कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार (OLA Electric Car) को लेकर भी बड़ा अपडेट दे सकती है. पिछले साल 15 अगस्त को ओला ने अपनी पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को मार्केट में उतारा था. इस बार भी कंपनी अपना नया स्कूटर लेकर आ रही है.
ओला इलेक्ट्रिक का होगा दूसरा प्रोडक्ट
रिपोर्ट के मानें तो आने वाला स्कूटर ओला एस1 (OLA S1) के मुकाबले बेहतर फीचर्स और रेंज के साथ आएगी. भारतीय मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक का ये दूसरा प्रोडक्ट होगा. ओला इलेक्ट्रिक 'Greenest EV' कह रही है. कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नए स्कूटर के लॉन्च के बारे में जानकारी दी है और तारीख भी बताई है. हालांकि कंपनी की ओर से स्कूटर के फीचर्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है.
भाविश अग्रवाल ने शेयर किया टीजर
ओला इलेक्ट्रिक से सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Agaarwal) ने पिछले दिनों एक टीजर वीडियो शेयर किया था. साथ ही उन्होंने लिखा था- '15 अगस्त को हम अपना Greenest EV पेश करेंगे.' टीजर में इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन की झलक भी दिखाई दे रही थी. आने वाले नए स्कूटर का डिजाइन ओला एस 1 प्रो (OLA S1 Pro) से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है. ऐसे में हो सकता है कि कंपनी ओला एस 1 प्रो का अपडेटेड वर्जन लेकर आए. हालांकि, कंपनी कौन सा स्कूटर लेकर आ रही है, ये 15 अगस्त को ही मालूम चलेगा.
कैसा होगा अपकमिंग स्कूटर

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












