
140 Kg के लड़के की ऐसी दीवानगी, UK पहुंच गई ऑस्ट्रेलिया की लड़की, सोशल मीडिया स्टार है जोड़ी
AajTak
ये कहानी सिएना कीरा और जॉर्ज कीवुड की है. जॉर्ज कीवुड 140 किलो के हैं. सिएना कहती हैं, मैं अपने प्यार के लिए ऑस्ट्रेलिया से यूके आ गई. हम लोगों ने पहले 6 महीनों तक बात की थी. हम ये चाहते हैं कि जैसे हैं हमें वैसे ही लोग चाहें.
Sienna Keera, George Keywood Instagram Love story: कहानी इश्किया है. दो अलग देशों के रहने वाले लोग इंस्टाग्राम पर चैट करते हैं. 6 महीनों तक बातचीत का लंबा दौर चलता है. युवक 140 किलो का है और युवती देखने में खूबसूरत है. दोनों की इस जोड़ी को ट्रोलर्स ने काफी ट्रोल किया, लेकिन अब भी ये दोनों साथ हैं. दोनों का एक बहुत ही खूबसूरत बच्चा ओलिवर भी है.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










