
140 FIR, 510 लोगों की गिरफ्तारी... नूंह हिंसा में 30 अगस्त को होगी कांग्रेस विधायक से पूछताछ
AajTak
अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि, 'नूंह में जहां-जहां पर भी हिंसा हुई हैं, कांग्रेस विधायक मामन खान 28, 29 और 30 जुलाई को वहां-वहां गए थे. वह वहां के लोगों के साथ लाइव कॉन्टेक्ट में रहे. उन्होंने कहा कि अभी बहुत से एंगल है और बहुत सी ऐसी बातें आ रही हैं और हम निष्पक्ष तौर पर जांच कर रहे हैं.
नूंह मामले को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा 'नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस के एक मौजूदा विधायक मामन खान को पूछताछ के लिए 30 अगस्त को पुलिस ने बुलाया है. इसके अलावा, अन्य लोग जो पकड़े गए हैं, उनका भी कांग्रेस के साथ कनेक्शन है. जिन्होंने तोड़फोड़ की हैं वे कांग्रेस के वर्कर या पदाधिकारी हैं. उन्होंने कहा कि अभी तक की शुरुआती जांच में लगभग 510 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और लगभग 140 FIR दर्ज की गई है. विज ने कहा कि इस मामले में जो पूछताछ हो रही है और जो निष्कर्ष निकल रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि ये सब कुछ कांग्रेस का ही किया-धरा है.'
जहां-जहां हुई हिंसा वहां पहुंचे थे कांग्रेस विधायकः विज विज आज यहां हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मीडिया गैलेरी में मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा कि, 'नूंह में जहां-जहां पर भी हिंसा हुई हैं, कांग्रेस विधायक मामन खान 28, 29 और 30 जुलाई को वहां-वहां गए थे. वह वहां के लोगों के साथ लाइव कॉन्टेक्ट में रहे. उन्होंने कहा कि अभी बहुत से एंगल है और बहुत सी ऐसी बातें आ रही हैं और हम निष्पक्ष तौर पर जांच कर रहे हैं. हम लोगों को दिखाएंगे कि इस पूरे प्लान का मास्टरमाइंड कौन था. उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी सबूत समय आने पर सामने रखे जाएंगे.'
सबूत सहित एक-एक तथ्य सामने रखेंगेः अनिल विज नूंह हिंसा में जांच के एंगल के संबंध में उन्होंने कहा कि कई एंगल पर इसकी जांच की जा रही है. जैसे वहां पर साइबर थाने में आग लगाई गई. उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि साइबर थाने को ही क्यों आग लगाई जबकि थाने ओर भी थे, इस पर भी जांच की जा रही है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि नूंह हिंसा के संबंध में वीडियो और फोटोज शेयर किए जा रहे थे, और तुरंत किए जा रहे थे उसकी भी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि ये सभी अभी प्राथमिक निष्कर्ष है और हम सबूत सहित इस बारे में एक-एक बात सामने रखेंगे.
आखिर क्यों गायब किए गए साइबर थाने के रिकॉर्ड? नूंह में साइबर थाने के रिकार्ड को गायब करने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रिकार्ड को डैमेज किया गया है और इस बारे में सारी इंन्वेंटरी बन रही है कि क्या-क्या डैमेज हुआ और क्या-क्या बचा है. नूंह में साल 2005-06 से पहले भी 7 से 8 बार हिंसा हो चुकी है और ऐसी घटनाएं हुई हैं. जब भूपेन्द्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री हुआ करते थे. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं का कांग्रेस ने आजतक जवाब नहीं दिया, कि वहां पर हिंसक घटनाएं क्यों हुई हैं. उन्होंने कहा कि ये लोगों का राजनीतिक खेल है, वहां पर उनकी राजनीति ऐसे ही चलती है.
विधायक मामन खान पर क्यों है शक? नूंह हिंसा के साजिश के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह बहुत ही बड़ा केस है और 510 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और उनसे पूछताछ करनी है. इसके अलावा, सोशल मीडिया आदि में जो भी चल रहा है, वह भी जांच करनी है. उन्होंने कहा कि ‘‘कांग्रेस के विधायक मामन खान अपने फेसबुक पर यह लिखते हैं कि मैंने तुम्हारी लडाई विधानसभा में भी लड़ी थी, और यहां की लड़ाई में भी मैं आपके साथ हुं, इन्होंने फेसबुक पर लिखा हुआ है.'
हिंसा के लिए राजस्थान से भी बुलाए गए लोगः अनिल विज मुख्यमंत्री द्वारा दो अन्य विधायकों के नाम लिए जाने के संबंध में पूछे किए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘ऐसा मानकर चलें कि मुख्यमंत्री के पास मेरे से ज्यादा बेहतर जानकारी होती है, और अगर मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं तो जरूर है’. नूंह हिंसा में राजस्थान के लोगों के आने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस घटना में राजस्थान के काफी लोग बुलाए गए थे, उसकी भी जांच की जा रही है. इस मामले की जांच करना बहुत बड़ा काम है और यह सारा तथ्यों सहित बताना होता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







