
14 साल के लड़के की क्रूरता, 13 साल की लड़की को 114 बार मारा चाकू
AajTak
लड़का और लड़की दोनों पहले दोस्त थे. लड़की चीयरलीडर भी थी. फिर अचानक लड़के ने उसे मारने का प्लान बना लिया. उसने अपने कुछ दोस्तों को इस बारे में बताया.
अमेरिका के फ्लोरिडा से मर्डर का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 14 साल के लड़के ने 13 साल की लड़की को मार दिया. लड़के ने लड़की को करीब 114 बार चाकू मारा. उसने तब तक चाकू से वार किए जब तक वह खुद थक नहीं गया. प्रतीकात्मक तस्वीर: Getty Images 'एबीसी न्यूज' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़का और लड़की दोनों पहले दोस्त थे. लड़की चीयरलीडर भी थी. फिर अचानक लड़के ने उसे मारने का प्लान बना लिया. उसने अपने कुछ दोस्तों को इस बारे में बताया लेकिन यह नहीं बताया था कि वह किसे मारना चाहता है. प्रतीकात्मक तस्वीर: Getty Images जून के पहले सप्ताह में मौक़ा पाते ही लड़के ने लड़की के शरीर पर 114 बार चाकू से वार किया, जिसके बाद लड़की की मौत हो गई. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पता चला कि लड़की को आखिरी बार लड़के के साथ ही देखा गया था. लड़के को गिरफ्तार किया गया और उसने अपना जुर्म कबूल किया. प्रतीकात्मक तस्वीर: Getty ImagesMore Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












