
14 दिनों में बदल गई किस्मत, सीधे 22 करोड़ रुपये का मालिक बन गया ये शख्स
AajTak
दक्षिण कैरोलिना के जिस व्यक्ति ने दो सप्ताह पहले 40,000 डॉलर यानी कि 29,70,162 रुपये की लॉटरी जीती थी उसपर किस्मत एक बार और मेहरबान हुई और शख्स ने 14 दिनों की भीतर 3 मिलियन डॉलर का एक और जैकपॉट जीत लिया. इस लॉटरी में जीत के बाद उसे 22,27,31,250 रुपये मिले.
कहते हैं किस्मत बदलते देर नहीं लगती. कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका में एक शख्स के साथ जो दो सप्ताह के भीतर ही दो बार लॉटरी जीतकर सीधे करोड़पति बन गया. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) दक्षिण कैरोलिना के जिस व्यक्ति ने दो सप्ताह पहले 40,000 डॉलर यानी कि 29,70,162 रुपये की लॉटरी जीती थी उसपर किस्मत एक बार और मेहरबान हुई और शख्स ने 14 दिनों की भीतर 3 मिलियन डॉलर का एक और जैकपॉट जीत लिया. इस लॉटरी में जीत के बाद उसे 22,27,31,250 रुपये मिले. दो बार लॉटरी जीतने वाले इस बेहद भाग्यशाली शख्स ने साउथ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वह अपने 40,000 डॉलर मेगा मिलियन्स पुरस्कार के बाद खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा था, इसलिए 27 जुलाई को अपनी कार में ईंधन भरवाने के लिए मर्फी यूएसए गैस स्टेशन का दौरा किया और वहां एक और लॉटरी टिकट खरीद लिया. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












