
1300 साल पुराने मकबरे में शवों के साथ मिला अकूत खजाना, लोग समझ रहे थे खंडहर
AajTak
साउथ अमेरिका महाद्वीप पर बसे पेरू देश में राजधानी लीमा से कुछ दूरी पर पुरातत्वविदों की एक टीम ने एक 1300 साल पुराना मकबरा खोज निकाला है, जिसमें 7 लोगों के अवशेष मिले हैं. इन अवशेषों के साथ सोना, चांदी समेत कई दूसरी कीमती चीजें भी दफना दी गई थी.
दुनिया में प्राचीन इतिहास से जुड़ी कई ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही कुछ साउथ अमेरिका महाद्वीप के पेरू देश में भी हुआ, जहां पुरातत्वविदों की एक टीम को राजधानी लीमा से कुछ दूरी पर स्थित हुअर्मे टाउन के पास वारी साम्राज्य का एक पुराना मकबरा मिला है. मकबरे में 7 लोगों के अवशेष मिले हैं. इन अवशेषों में एक अवशेष को वारी साम्राज्य के कुलीन वर्ग में से एक Lord of Huarmey का बताया जा रहा है. वारी सभ्यता का अस्तित्व 500 ईस्वी से 1000 ईस्वी के बीच था.
पोलैंड के वारसॉ विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग के अनुसार, लॉर्ड ऑफ हुअर्मे के अलावा अन्य 6 अवशेषों की अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है. ऐसा माना जा रहा है कि इनमें से कुछ लोगों को बाद में यहां दफनाया गया होगा. जो अवशेष मिले हैं, उनमें दो पुरुष, दो महिला और तीन ऐसे हैं जो बढ़ती उम्र के किशोरों के लग रहे हैं.
अवशेषों के साथ दफन था सोना-चांदी
सबसे खास बात है कि मकबरे में दफ्न सभी अवशेषों के साथ सोने, चांदी के जेवर, तांबे के हथियार, छुरियां, कुल्हाड़ी, ऊनी कपड़े, लकड़ी और चमड़े से बनी कई तरह की प्राचीन चीजें मिली हैं.
वारसॉ विश्वविद्यालय के पुरातत्वविद और इस खोजी प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे Miłosz Giersz ने इस बारे में बताया कि पहली बार हमें वारी साम्राज्य के संभ्रांत वर्ग के किसी पुरुष के अवशेष मिले हैं.
वारसॉ यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद मिलोज गीअर्स (Miłosz Giersz) की टीम ने बीते फरवरी को समुद्र किनारे बसे हुअर्मे टाउन के पास वारी कब्रिस्तान में सबसे नए मकबरे की खोज की थी.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








