
'13 हारे हुए कैंडिडेट्स को जबरन जिताया...', रावलपिंडी कमिश्नर के खुलासे से PAKISTAN में हड़कंप, इस्तीफा, गिरफ्तारी और ट्विटर बैन... क्या होने वाला है कुछ बड़ा?
AajTak
पाकिस्तान में चुनाव के बाद इस समय हड़कंप मचा हुआ है. नवाज से लेकर बिलावल तक सभी सरकार बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं तो वहीं इमरान समर्थिन निर्दलीय उम्मीदवार विपक्ष में बैठने का दावा कर रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान में x (पूर्व में ट्विटर) 24 घंटे के लिए बैन कर दिया गया है.
पाकिस्तान के आम चुनाव को 10 दिन बीत चुके हैं. अब तक यह साफ नहीं है कि आखिर पड़ोसी मुल्क में किस पार्टी की सरकार बनेगी और किसे प्रधानमंत्री बनाया जाएगा. नवाज शरीफ की पार्टी PMLN के साथ-साथ बिलावल भुट्टो की पार्टी PPP भी सत्ता पर काबिज होने की कोशिशों में लगी हुई है. इधर, इमरान समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार विपक्ष में बैठने का दावा कर रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान में सेना का कुछ बड़ा एक्शन होने का अंदेशा लगाया जा रहा है.
पाकिस्तान के चुनावों में धांधली के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं. रावलपिंडी चुनाव आयुक्त के खुलासे के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है. पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक पड़ोसी देश में रविवार देर रात से ही 24 घंटे के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इंटरनेट धीमा चलने के कारण वहां लोग किसी भी ऑनलाइन सुविधा का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. दुनियाभर में इंटरनेट मॉनिटर करने वाली संस्था नेटब्लॉक्स (Netblocks) ने भी दावा किया है कि पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को 24 घंटे के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है.
अब तक का सबसे लंबा इंटरनेट बैन
चुनावों में लगे फर्जीवाड़े के आरोप के बाद पाकिस्तान में लगा यह अब तक का सबसे लंबा इंटरनेट बैन है. नेटब्लॉक्स ने एक दिन पहले अपनी रिपोर्ट में कहा था कि पाकिस्तान में प्रदर्शनों के बीच लोगों को X इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पाकिस्तान में डिजिटल अधिकारों के लिए काम करने वाले मंच (बोलो भी) के डायरेक्टर उसामा खिलजी ने भी पाकिस्तान में इंटरनेट बैन होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि चुनिंदा VPN को छोड़ दिया जाए तो कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है.
प्रेस कांफ्रेंस में किया था बड़ा खुलासा
बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के सीनियर अधिकारी ने चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था. बाद में उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया. रावलपिंडी के आयुक्त लियाकत अली चट्ठा ने आरोप लगाया था कि 8 फरवरी के आम चुनाव के नतीजों में उनकी निगरानी में 'हेरफेर' किया गया था. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए लियाकत ने कहा था कि मैं इस सारे गलत काम की जिम्मेदारी ले रहा हूं. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त और सुप्रीम कोर्ट के एक शीर्ष न्यायाधीश भी धांधली में शामिल थे. उन्होंने कहा कि हमने ऐसे निर्दलीय कैंडिडेट्स जो 70 से 80 हजार वोटों से आगे चल रहे थे, उन्हें धांधली कर हरवा दिया गया.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








