
13 हजार लोगों से ठगे 56 करोड़, गुरुग्राम पुलिस ने पकड़े 53 साइबर क्रिमिनल्स
AajTak
गुरुग्राम पुलिस के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने 53 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन्होंने देश भर में 13 हजार लोगों से करीब 56 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है.
साइबर क्राइम के मामले देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं. इसलिए साइबर फ्रॉड को अंजाम देने वाले आरोपियों पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.
गुरुग्राम पुलिस के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने 53 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन्होंने देश भर में 13 हजार लोगों से करीब 56 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है.
22 केस में हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि अक्टूबर में साइबर अपराध जागरुकता माह के दौरान 22 मामलों में 53 गिरफ्तारियां की गईं. दरअसल, इन साइबर ठगों की जानकारी पुलिस ने साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर के साथ भी साझा की, जिसके बाद पता चला कि पकड़े गए आरोपियों ने देश भर में 12,669 लोगों से करीब 56 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है.
74 सिम कार्ड भी बरामद
गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर (साइबर क्राइम) सिद्धांत जैन ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के खिलाफ देश भर में 469 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 22 मामले गुरुग्राम पुलिस स्टेशन के हैं. साइबर अपराध टीमों ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 74 सिम कार्ड बरामद किए हैं. इन्होंने देश भर में लोगों से 55 करोड़ 86 लाख 46 हजार 215 रुपये की ठगी की थी. जैन ने कहा कि इन मामलों में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









