
13 साल बाद भी पत्नी की मौत के सदमे में एक्टर, अकेले कर रहे बेटे की परवरिश, बताया कितना मुश्किल है पार्टनर के बिना जीना?
AajTak
राहुल देव ने साल 2009 में अपनी पत्नी रीना देव को खो दिया था. पत्नी की मौत के बाद से राहुल देव अकेले पड़ गए हैं. अब अपने एक इंटरव्यू में पत्नी की मौत के बारे में बात करते हुए राहुल इमोशनल हो गए. राहुल ने बताया कि अकेले अपने बेटे की परवरिश करना कितना मुश्किल है.
बॉलीवुड एक्टर राहुल देव अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों को जीत चुके हैं. राहुल अब जल्द ही कन्नड़ फिल्म 'कब्जा' में दिखाई देंगे. पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले राहुल रियल लाइफ में दर्द और तकलीफ से गुजर रहे हैं. राहुल में अब अपने दिल का हाल बयां किया है.
पत्नी की मौत से अब तक सदमे में हैं राहुल
राहुल देव ने साल 2009 में अपनी पत्नी रीना देव को खो दिया था. पत्नी की मौत के बाद से राहुल देव अकेले पड़ गए हैं. अब अपने एक इंटरव्यू में पत्नी की मौत के बारे में बात करते हुए राहुल इमोशनल हो गए. राहुल ने बताया कि अकेले अपने बेटे की परवरिश करना कितना मुश्किल है.
कनेक्ट FM कनाडा संग बातचीत में राहुल ने कहा- पेरेंटिंग बिल्कुल भी आसान नहीं होती है. बच्चों की परवरिश में महिलाओं का बड़ा रोल होता है. एक मां जिस तरह अपने बच्चों को समझती है, वैसे कोई नहीं समझ सकता है. बच्चों के साथ महिलाओं का पेशेंस अलग ही लेवल का होता है. मैं भी वैसा बनने की कोशिश करता हूं, लेकिन कई बार मैं अपना आपा खो देता हूं. मुझे एक माता और पिता दोनों बनना पड़ता है.
राहुल ने आगे कहा- मैं जब बेटे के स्कूल में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग को अटेंड करने जाता हूं तो मुझे सबसे ज्यादा महिलाएं ही नजर आती हैं. उस समय मुझे काफी इनसिक्योरिटी फील होती है. मैं सोचता हूं कि बच्चों के फादर कहां हैं.
राहुल ने कहा- ये बहुत तकलीफ देता है. मैं ज्यादा याद ही नहीं रखना चाहता हूं. फिल्मों में ये चीज आसान लगती है. कई बार फिल्मों में दिखाया जाता है कि पार्टनर नहीं रहा. लेकिन फिर से शुरू करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










