
13 साल पुराने बैंक फ्रॉड केस में CBI को बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने अंकुर अग्रवाल और वीना अग्रवाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया, जो 14 नवंबर 2008 को सीबीआई द्वारा दर्ज बैंक धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे थे.
केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को करीब 13 साल पुराने करोड़ों रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों का कहना है कि सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने अंकुर अग्रवाल और वीना अग्रवाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया, जो 14 नवंबर 2008 को सीबीआई द्वारा दर्ज बैंक धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे थे.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











