
13 साल की लड़की का वायरल हुआ था Video, अब कमा रही लाखों
AajTak
17 साल की समर टीले अपने जीवन पर डॉक्यूमेंट्री बनाकर साल के 38 लाख रुपये से भी ज्यादा कमा लेती हैं. उन्होंने बताया कि वह एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. जब वह 13 साल की थीं तब उन्होंने पहली बार वीडियो बनाने का सोचा और यह वीडियो उनका खूब वायरल भी हुआ था.
Trending News: समर टीले नामक 17 वर्षीय लड़की अपनी लाइफ पर वीडियोज बनाती हैं. और ऐसा करके उन्होंने एक साल में ही 38 लाख रुपये से भी ज्यादा की कमाई की. उन्होंने खुद इस बात का खुलासा चैनल-4 के साथ एक इंटरव्यू में किया. समर टीले को समर जो के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने बताया कि अपने ऊपर वीडियोज बनाने की शुरुआत उन्होंने तब से की, जब वो महज 13 साल की थीं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












