
13 वर्षीय नाबालिग ने मां, बहन और दादा समेत 4 लोगों को मार डाला, फिर गड्ढे में दफनाए शव
AajTak
त्रिपुरा में 13 वर्षीय नाबालिग लड़के ने मां, बहन और दादा समेत 4 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर डाली. फिर सभी के शवों को घर के पास गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया. पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. फिलहाल नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ जारी है.
त्रिपुरा के धलाई जिले में अपने ही परिवार के तीन लोगों समेत 4 लोगों की हत्या के आरोप में नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, 13 साल के लड़के ने अपनी मां, बहन और दादा सहित पड़ोस में रहने वाली महिला की बेरहमी से हत्या कर डाली. फिर सभी के शवों को गड्ढे में दफना भी दिया. मामला कमलपुर इलाके का है.
धलाई के एसपी रमेश यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 13 साल के लड़के ने परिवार के तीन लोगों समेत पड़ोस में रहने वाली महिला की हत्या कर दी है. पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने गड्ढे से चारों शवों को बाहर निकाला. इनमें से तीन शव महिलाओं के और एक शव बुजुर्ग का था.
पुलिस ने तुरंत नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, 5 नवंबर को लड़के ने इन चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या की. फिर घर के पास ही एक गड्ढा करके शवों को उसमें दफना दिया. आस-पास के लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
नाबालिग आरोपी से पूछताछ जारी एसपी ने बताया कि मरने वालों की पहचान, 70 वर्षीय बादल देबनाथ, 32 वर्षीय समिता देबनाथ, 10 वर्षीय सुपर्णा देबनाथ और 42 वर्षीय रेखा देब के रूप में हुई. बादल देबनाथ नाबालिग आरोपी के दादा थे. समिता मां और सुपर्णा नाबालिग आरोपी की बहन थी. जबकि रेखा देब उनकी पड़ोसी थी. फिलहाल नाबालिग आरोपी को पुलिस कस्टडी में रखा गया है. उससे पूछताछ जारी है. पता किया जा रहा है कि उसने कैसे और क्यों इन सभी लोगों की हत्या की?
(धलाई से अफरीदा हुसैन की रिपोर्ट)

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








