
13 महीने बाद घर पहुंची दुनिया की सबसे छोटी बच्ची, पांचवें महीने में जन्म और 212 ग्राम वजन
AajTak
जन्म के बाद बच्ची क्वेक यू शुआन इतनी छोटी थी कि जब उसे नवजात गहन चिकित्सा इकाई में ले जाया गया, तो ड्यूटी पर मौजूद नर्स को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ
जन्म के समय दुनिया की सबसे छोटी बच्ची अब 13 महीनों के बाद पहली बार अपने घर पहुंची है. जन्म के बाद जहां आम बच्चों का वजन 2 से 4 किलो के बीच होता है वहीं उस बच्ची का वजन महज 212 ग्राम था. (तस्वीर - Kwek family) उस बच्ची का नाम Kwek Yu Xuan है. एक सेब जितने वजन वाली ये बच्ची पिछले साल 9 जून को सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल (NUH) में पैदा हुई थी. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, केवल 25 सप्ताह के गर्भधारण के बाद ही उसका जन्म हो गया था. यही वजह है कि उसका जन्म तय समय से चार महीने पहले हो गया. जन्म के समय उसकी लंबाई महज 24 सेंटीमीटर थी. (तस्वीर - Kwek family) जन्म के बाद बच्ची क्वेक यू शुआन इतनी छोटी थी कि जब उसे नवजात गहन चिकित्सा इकाई में ले जाया गया, तो ड्यूटी पर मौजूद नर्स को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ. (तस्वीर - Kwek family)More Related News













