
120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ iQoo Z3 भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 19,990 रुपये, जानें ऑफर्स
AajTak
iQoo Z3 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन को एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया गया है. इस नए स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया है.
iQoo Z3 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन को एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया गया है. इस नए स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया है. iQoo Z3 को मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था और अब इसे भारतीय बाजार में लाया गया है. iQoo Z3 की कीमत भारत में 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 19,990 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 20,990 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 22,990 रुपये रखी गई है. इ्सकी बिक्री देश में शुरू कर दी गई है. ग्राहक इसे iQoo की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐमेजॉन इंडिया से खरीद सकते हैं. ग्राहकों के पास एस ब्लैक और साइबर ब्लू वाले दो कलर ऑप्शन होंगे. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 100 प्रतिशत मनी-बैक गारंटी के साथ 7 डेज 'नो क्वेश्चन आक्स्ड' रिटर्न पॉलिसी मिलेगी. साथ ही ICICI बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स के साथ 1,500 रुपये की छूट और ऐमेजॉन कूपन्स पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी. इन सबके के साथ ही ग्राहकों को 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिलेंगे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












