
120Hz डिस्प्ले, 20MP सेल्फी कैमरा और 6,000mAh कैमरा वाला ये फोन आज से सस्ते में खरीदें
AajTak
Poco ने हाल ही में भारत में अपने नए स्मार्टफोन Poco X3 Pro को लॉन्च किया. लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने सीरीज में पहले लॉन्च किए Poco X3 की कीमत में कटौती की भी घोषणा की थी. कंपनी ने ये भी कहा था कि नई कीमत 1 अप्रैल से लागू होगी.
Poco ने हाल ही में भारत में अपने नए स्मार्टफोन Poco X3 Pro को लॉन्च किया. लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने सीरीज में पहले लॉन्च किए Poco X3 की कीमत में कटौती की भी घोषणा की थी. कंपनी ने ये भी कहा था कि नई कीमत 1 अप्रैल से लागू होगी. यानी आज से ग्राहक Poco X3 को सस्ते में खरीद सकते हैं. ये फोन 120Hz डिस्प्ले और 64MP प्राइमरी कैमरे के साथ आता है. Poco ने Poco X3 Pro के लॉन्च इवेंट के दौरान कहा था कि Poco X3 आज यानी 1 अप्रैल से 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा. भारत में कंपनी ने Poco X3 के 6GB + 64GB वेरिएंट को 16,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट को 18,499 रुपये, और 8GB + 128GB वेरिएंट को 19,999 रुपये में लॉन्च किया था. अब इन वेरिएंट्स को फ्लिपकार्ट पर क्रमश: 14,999 रुपये, 16,999 रुपये और 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी ग्राहक को अब Poco X3 के 6GB + 64GB वेरिएंट पर 2,000 रुपये का, 6GB + 128GB वेरिएंट पर 1,500 रुपये का और 8GB + 128GB वेरिएंट पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












