
120Hz कर्व्ड डिस्प्ले और 32MP सेल्फी कैमरे वाला ये महंगा स्मार्टफोन अब हुआ 7 हजार रुपये तक सस्ता
AajTak
Oppo के एक हाई एंड स्मार्टफोन की कीमत भारत में घटा दी गई है. कंपनी ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X2 की कीमत भारत में कम कर दी है.
Oppo के एक हाई एंड स्मार्टफोन की कीमत भारत में घटा दी गई है. कंपनी ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X2 की कीमत भारत में कम कर दी है. इसे पिछले साल जून में भारत में लॉन्च किया गया था. ये फोन 120Hz QHD+ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर जैसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है. Oppo Find X2 को भारत में 64,990 रुपये में लॉन्च किया गया था. गैजेट्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब इसकी कीमत 7,000 रुपये तक घटा दी गई है. ऐसे में इसे अब 64, 990 रुपये की जगह 57,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. नई कीमत को Amazon इंडिया पर देखा जा सकता है. ये फोन ब्लैक (सिरेमिक) और ओशियन (ग्लास) कलर वेरिएंट्स में आता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












