
120 घंटे का धुआंधार चुनाव प्रचार, 129 सीटों पर सीधा असर... पीएम मोदी का 'मिशन साउथ'
AajTak
दरअसल, 400 पार का नारा तभी सच में पूरा होगा जब बीजेपी दक्षिण के दुर्ग पर भी विजय हासिल कर ले. इनमें खास तौर पर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल शामिल हैं. बीजेपी को इस बार इन तीन राज्यों में खाता खोलने की उम्मीद है. इसके लिए पीएम मोदी ने पूरा जोर लगाया है और बीते 77 दिनों में 23 दिन उन्होंने दक्षिणी राज्यों में बिताए हैं.
लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही पीएम मोदी समेत अन्य सभी विपक्षी दल भी तैयारियों में जुट गए हैं. रैलियों का दौर जारी है. कल इंडिया गठबंधन ने मुंबई में रैली की तो पीएम मोदी 120 घंटे के दक्षिण विजय अभियान पर हैं. भाजपा अपने 400 पार के नारे को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है. दरअसल, 400 पार का नारा तभी सच में पूरा होगा जब बीजेपी दक्षिण के दुर्ग पर भी विजय हासिल कर ले. इनमें खास तौर पर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल शामिल हैं.
बीजेपी की कोशिश है कि इन राज्यों में सीटें बढ़ाई जाएं तभी 400 पार का मिशन पूरा हो सकेगा. बीजेपी को इस बार इन तीन राज्यों में खाता खोलने की उम्मीद है. इसके लिए पीएम मोदी ने पूरा जोर लगाया है और बीते 77 दिनों में 23 दिन उन्होंने दक्षिणी राज्यों में बिताए हैं.
क्या कहते हैं आंकड़े?
आंकड़ों पर नजर डालें तो दक्षिण के राज्यों में लोकसभा की 129 सीटें हैं. इनमें से 2019 में बीजेपी को सिर्फ 29 सीटों पर जीत मिली थी जबकि विपक्ष को 100 सीटें मिली थीं.
कर्नाटक में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा था, जहां 28 में से 25 सीटों पर उसकी जीत हुई. वहीं तेलंगाना में भी उसने अच्छा प्रदर्शन किया और 17 में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की. लेकिन तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में बीजेपी का खाता नहीं खुला.
मिशन साउथ पर पीएम मोदी

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








